Bada Jujaarji

रात्रि जागरण गीत

रात्रि जागरण गीत 

बड़े जुजार का यह गीत भी रात्रि जागरण गीत मे गाया जाता है | इस गीत को भी सभी गीतों की तरह महत्व दिया गया है | यह गीत तब गाया जाता है जब आपके कुल मे बड़े जुजार जी हो | उनकी स्थापना हो , यह गीत जुजार जी के लिए हि गाया है तो इसे सब नहीं गा सकते है | अगर आपके यहा जुजार महाराज की पूजा होती है तो आप इस गीत को जरूर गाए | हमारे पास जीतने भी गीत है वह सब मालवा मे गाए जाने वाले गीत है | यह गीत राजस्थान मे बहुत प्रसिद्ध है | वहा पर इनका चलन है | मालवा के जगरातो मे इन्हे हि गाया जाता है |

रात्रि जागरण गीत मे बड़े जुजार जी का गीत 

शीश री पागा हो जूजारा अदे बणी जी |

काना रा मोती हो जुजार अदे बणया जी ||

पेंचा रो अदक सरूप रण माय जूझीया हो जुजारा एकला जी |

चुन्नी रो अदक सरूप रण माय जूझीया हो जुजारा एकला जी |

हिवडा री कंठी हो जूजारा अदे बणी जी |

अंग रा जामा हो जुजार अदे बणया जी ||

डोरा रो अदक सरूप रण माय जूझीया हो जुजारा एकला जी |

केसर रो अदक सरूप रण माय जूझीया हो जुजारा एकला जी |

हाथा रा कडा हो जूजारा अदे बणी जी |

पाँवा रा मोजा हो जुजार अदे बणया जी ||

पोंचि रो अदक सरूप रण माय जूझीया हो जुजारा एकला जी |

मेंदी रो अदक सरूप रण माय जूझीया हो जुजारा एकला जी |

चड़वा री तेजी हो जूजारा अदे बणी जी |

चाबुक रो अदक सरूप रण माय जूझीया हो जुजारा एकला जी ||

छाती ऐ हीरा हो जुजारा झगमग जी |

मोतीडा तपे री लिलाड़  रण माय जूझीया हो जुजारा एकला जी ||

हाथ सिंदूरिया हो जुजारा सेलरा जी |

सोयटडी तलवार रण माय जूझीया हो जुजारा एकला जी ||

कमर कटारो हो जुजारा बांकड़ों जी |

असल गेंदा केरी ढाल रण माय जूझीया हो जुजारा एकला जी ||

कोरो जों कलस्यों हो जुजारा जल भारियों जी |

सरजो पण पियो नी जाय रण माय जूझीया हो जुजारा एकला जी ||

चूरमा जों भरयो हो जुजारा बाटको जी |

सरजो पण जिम्यों नी जाय रण माय जूझीया हो जुजारा एकला जी ||

दूधा जों भरयो हो जुजारा बाटको जी |

सरजो पण पियो नी जाय रण माय जूझीया हो जुजारा एकला जी ||

आगे पड़े ⇓

मेंदी जों भरयो हो जुजारा बाटको जी |

सरजो पण मण्डियो नी जाय रण माय जूझीया हो जुजारा एकला जी ||

हिंगलू रा ढोल्या हो जुजारा अदे बण्या जी |

रेशम बाण बुणाय रण माय जूझीया हो जुजारा एकला जी ||

गादी गलीचा हो जुजारा अदे बण्या जी |

सुवा जों वरणी या सेज रण माय जूझीया हो जुजारा एकला जी ||

बारा बरसा की हो जुजारा री गोरडी जी |

सरजो पण मण्डियो नी जाय रण माय जूझीया हो जुजारा एकला जी ||

बारा बरसा की हो जुजारा री गोरडी जी |

सरजो पण मण्डियो नी जाय रण माय जूझीया हो जुजारा एकला जी ||

धोलों जों घोड़ों हो जुजारा हिसणयों जी |

पातलियों असवार रण माय जूझीया हो जुजारा एकला जी ||

अगवाड़े बोया हो जुजारा डोडा एलची जी |

पछवाड़े बोइ नागर बेल रण माय जूझीया हो जुजारा एकला जी ||

दूधा सिंचावा हो जुजारा डोडा एलची जी |

नरमल सींचा नागर बेल रण माय जूझीया हो जुजारा एकला जी ||

आवता रा खाया हो जुजारा डोडा एलची जी |

जावता री खाई नागर बेल रण माय जूझीया हो जुजारा एकला जी ||

बन मे बंदावा हो जुजारा री देवली जी |

दुनिया मे वेग्यो अमरनाम रण माय जूझीया हो जुजारा एकला जी ||

जुजार जी के गीत का अनुवाद 

जुजार महाराज आपके सिर की पगड़ी, कानों के मोती यहा बने है | आपका यह कुर्ते चुन्नी का रूप बहुत सुंदर लग रहा है | आपके गले का हार, अंग के कपड़े यहा बने है | आपके गले की ये चेन, केसर स ये रूप बहुत सुंदर लग रहा है | आपके हाथ के कड़े, पाँव के मोजे यहा बने है | आपके हाथों की पोंचि, महेंदी लगे ये हाथ, कमर मे चाबुक बहुत सुंदर लग रहे है | छाती पर जों हीरे लगे है वो जगमगा रहे है |

खाली कलश मे आपके लिए पानी भरा है, पर वह पिया नहीं जा रहा है | चूरमे का कटोरा भरा हुआ है, पर वह खाया नहीं जा रहा है | दूध का कटोरा भरा हुआ है, पर वह पिया नहीं जा रहा है | मेहंदी का कटोरा भरा हुआ है, पर वह मांडी नहीं जा रही है |

हिंगलू यहा बना है, गादी गलीचे यहा बने है | सफेद घोडा है, घर के आगे एलची बोई है पीछे नागर बेल बोई है | एलची को दूध से सींचेंगे, उससे उस बेल को सीचेंगे | आओ तब वह एलची खाई है और जाते वक्त नागर बेल | जुजार जी आपका मंदिर वन मे है वहा आपको बदा रहे है पूरी दुनिया मे आपका नाम अमर हो गया है |

निष्कर्ष 

यह गीत बड़े जुजार जी का है | इसका निष्कर्ष यही है की जुजार महाराज के सिर की पगड़ी उन पर बहुत सुंदर लग रही है | उन्होंने क्या क्या पहना है वो सब उन पर कैसा लग रहा है | उनके खाने मे क्या क्या है, वो क्या क्या पियेंगे, उनके सोने के लिए क्या बिछाया गया है | इस गीत मे हम यही सब गाते है |

इसी तरह हमारी आने वाली पोस्ट या आगे लिखे जाने वाले गीत, कथा आप पड़ेंगे और फिर पड़कर उसे गाना पसंद करेंगे | अगर आप रात्रि जागरण के और गीत सुनना चाहते है तो इस वेबसाइट पर जाकर सुन सकते है |

रात्रि जागरण गीत के और महत्वपूर्ण गीत

धन्यवाद 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *