Purbaj ka Geet

रात्रि जागरण गीत

रात्रि जागरण गीत 

रात्रि जागरण गीत हमारे भारत मे बहुत तरह से गाए जाते है  वो कहते है ना जैसा देश वैसा भेष कुछ इसी तरह | कुछ देशों मे इसे जगराता भी कहा जाता है, कुछ इसे माता की चौकी भी कहते है काही राति जागा | मालवा मे राति जगा हि कहते है और यह गीत उसी भाषा मे लिखा गया है, भाषा चाहे जों भी हो भक्ति सबके मन मे एक जैसी हि होती है |

यह गीत हमारे पुर्बज के लिए लिखा गया है इतना तो आप जानते हि होंगे की पूर्बज कोन  होते है अगर नहीं जानते है तो हम आपको इनके बारे मे बताते है पूर्बज वो होते है जों हमारे बड़े बुजुर्ग इस दुनिया मे नहीं है जिन्हे मुक्ति नहीं मिले है उन्हे पूर्बज कहते है| उन्हे भी हम अपने मंगल कार्यों मे सम्मिलित करने के लिए बुलाते है और सभी को बुलाने के लिए उनके लिए हमे गीत गाने होते है|

इन गीतों के जरिए हम उन्हे बुलाते है ताकि वे हमे आशीर्वाद दे हमारी खुशियों मे सम्मिलित हो उनके आशीर्वाद से हमे भी शांति मिलती है हमारे कार्यों मे कोई विघ्न नहीं आता है| मेने यह गीत अपनी दादी से सीखे है| आप इस ब्लॉग को पड़कर भी इन गीतों को गा सकते है | रात्रि जागरण के बहुत से गीत है जों हम आपके लिए लेकर आए है |

रात्रि जागरण गीत मे पूर्बज का गीत 

पूर्बज आया म्हारी अलिया हो गलिया |

फूल बखेरा चम्पा कलिया हो, पूर्बज पाट पधारो ||

पूर्बज आया म्हारी कांकडिया री खेती |

तो गाड़ा से गऊडा लाया हो, पूर्बज पाट पधारो ||

पूर्बज आया म्हारी गांया रा गुवाड़े |

तो गांया ने धोला धोरी जाया हो, पूर्बज पाट पधारो ||

पूर्बज आया म्हारी भेंस्या रा गुवाड़े |

तो भेंस्या ने भूरी झोंटी जायी हो, पूर्बज पाट पधारो ||

पूर्बज आया म्हारी हिसणी री ठाणे |

तो हिसणी ने तेजल जाया हो, पूर्बज पाट पधारो ||

पूर्बज आया म्हारी ननदी रा ओवरे |

तो ननद बाई ने भानेजा जाया हो, पूर्बज पाट पधारो ||

पूर्बज आया म्हारी दियड़ली रा ओवरे |

तो दियड़ली ने दोयता जाया हो, पूर्बज पाट पधारो ||

पूर्बज आया म्हारी बवडली री कूखे |

तो बवडली ने बेटा जाया हो, पूर्बज पाट पधारो ||

पूर्बज आया म्हारा बालुडारा पालणे |

तो रमता-सा बालुडा रोवाया हो, पूर्बज पाट पधारो ||

पूर्बज आया म्हारी राम रसोईं |

तो उकलता सा दूध उबराया हो, पूर्बज पाट पधारो ||

पूर्बज आया म्हारे उणे हो खुणे |

तो रीता-सा भंडार भराया हो, पूर्बज पाट पधारो ||

पाट पधारो ने पड़छो बताओ |

तो या बाला पूर्बज री,

महिमा हो राज |

तो या जुजार बाबा री,

महिमा हो राज |

तो या भैरु बाबा री,

महिमा हो राज |

तो या माता बाई री,

महिमा हो राज |

तो या सती माता री,

महिमा हो राज |

तो या भूल्या-चुक्या री,

महिमा हो राज |

पाट पधारों ने नारेला बदारों तो,

खोपरा रा होम कराओ हो राज ||

रात्रि जागरण गीत मे पूर्बज के गीत का अर्थ 

पूर्बज मेरी गलियों मे आए है,

तो चम्पा की कलियों के फूल बिखेरो, आओ पूर्बज पाट पर बेठो ||

पूर्बज मेरी कंकड़ भरी खेती मे आए है,

तो गाड़ियों से गेहू लाए है, आओ पूर्बज पाट पर बेठो ||

पूर्बज मेरी गाए के तबेले मे आए है,

तो गायों ने बछड़े को जन्म दिया है, आओ पूर्बज पाट पर बेठो ||

पूर्बज मेरी भैसो के तबेले मे आए है,

तो भैस ने छोटी भूरी भैस को जन्म दिया है, आओ पूर्बज पाट पर बेठो ||

पूर्बज मेरी ननद के घर आए है,

तो ननद बाई ने भानेज को जन्म दिया है, आओ पूर्बज पाट पर बेठो ||

पूर्बज मेरी नानी के घर आए है,

तो नानी के घर दोयता हुआ है, आओ पूर्बज पाट पर बेठो ||

पूर्बज मेरी बहु की आवाज सुनकर आए है,

तो बहु ने बेटे को जन्म दिया है, आओ पूर्बज पाट पर बेठो ||

पूर्बज मेरे बच्चे के पालने मे उसे खिलाने आए है,

तो खेलते हुए बच्चे को रुलाया है, आओ पूर्बज पाट पर बेठो ||

पूर्बज मेरी रसोई मे आए है,

तो उबलता हुआ दूध उबराया है, आओ पूर्बज पाट पर बेठो ||

पूर्बज मेरे घर के कोने कोने मे आए है,

तो पूरा भंडार भर गया है, आओ पूर्बज पाट पर बेठो ||

अब आए हो तो उसको सबूत भी बताओ,

तो क्या ये हमारे पूर्बज की महिमा का राज है, या हमारे जुजार महाराज की महिमा का राज है,

या ये कहे की ये हमारे भैरु महाराज की महिमा का राज है,

तो क्या ये हमारी माता बाई या सती माता की महिमा का राज है, या हमारे भुल्या – चुक्या  की महिमा का राज है,

आओ महाराज पाट पर बेठो और नारियल बदारों और उस नारियल के खोपरे से हवन कराओ ||

निष्कर्ष

इस गीत के जरिए हम इसी निष्कर्ष पर पहुचे है की हमे हमारे जीवन मे भगवान के प्रति भक्ति भाव बनाए रखना चाहिये वही है जों हमारी सभी परेशानियों को दूर करेंगे हमे सही रास्ता दिखाएंगे | उनका आशीर्वाद हम पर हमेशा बना रहे उममीद है की आपको हमारे द्वारा दि गई जानकारी अच्छी लगेगी ये पूर्बज का गीत आप जरूर गाना चाहेंगे|

इसी तरह हमारी आने वाली पोस्ट या आगे लिखे जाने वाले गीत, कथा आप पड़ेंगे और फिर पड़कर उसे गाना पसंद करेंगे | अगर आप रात्रि जागरण के और गीतो के बारे मे जानना चाहते है तो इस वेबसाइट पर जाकर पड़ सकते है | 

रात्रि जागरण के अन्य महत्वपूर्ण गीत 

धन्यवाद 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *