Laadi Bahu ka Geet

रात्रि जागरण गीत

रात्रि जागरण गीत 

रात्रि जागरण गीत के इस समूह मे यह गीत कुछ ऐसा है की घर की बहु से सवाल किया जाता है | वह भी इसका जवाब गीत के द्वारा देती है | यह बस एक गीत है जिसमे सवाल जवाब है | जगरातो के यह गीत अलग अलग है यह गीत मालवी भाषा मे लिखे गए है | इन गीतों को जगरातो मे अक्सर गाया जाता है | रात्रि जागरण के यह गीत हो सकता है आपके यह कभी नहीं गाए गए होंगे | क्योंकि जहा तक हमे पता है अलग अलग समाज मे गीत भी अलग अलग होते होंगे | पर मालवा मे अधिकतर यही गीत गाए जाते है |

हमारे पास और भी बहुत सारे गीत है जों हम वक्त वक्त पर आपके लिए पोस्ट करते रहेंगे | यह गीत आपको किसी भी सोशल साइट पर नहीं मिलेंगे | यह शुद्ध मालवी मे लिखे गए गीत है | जों जगरतों मे गाए जाते है | गीत बहुत से प्रकार मे गाए जाते है यह जगराते के गीत है | वैसे हि बन्ना बन्नी के गीत होते है | मायरे के गीत होते है | हल्दी के गीत , गणेश स्थापना के गीत | अगर आप हमारी पोस्ट रोज पड़ते है तो आपको यह सभी गीत मिल जाएंगे | गीत और भी अलग अलग भाषाओ मे गाए जाते है पर मुझे यही आती है |

यहा आपको शुरू से आखिरी तक जीतने भी गीत मिलेंगे सभी मालवी भाषा मे हि मिलेगी | आज का यह गीत लाड़ी बऊ का गीत है | बहु तो आप सभी समझते हि होंगे की किसे कहते है | जिससे आपके घर के बेटे की शादी हुइ हो | हमने जों ये शब्द लिखा है बऊ उसे हिन्दी भी बहु बोलते है | कुछ जगहों पर कुल वधू तो कहि पर लाड़ी कहते है | जहा तक मे जानती हु गाव मे आज भी बेटे की पत्नी की लाड़ी हि कहा जाता है | 

रात्रि जागरण गीत मे लाड़ी बऊ का गीत 

हूं तमने पूंछू म्हारा बड़ा हो लाड़ी बऊ, बड़ा हो लाड़ी बऊ

देवता रा आवणा कैसी बद होय |

लिलड़ी सी घोड़ी पातलियों असवार,

देवता रा आवणा पवन साथे होय ||

हूं तमने पूंछू म्हारा बड़ा हो लाड़ी बऊ, बड़ा हो लाड़ी बऊ

देवता रा न्हावणा कैसी बद होय |

तांबा रा तपेला मे जमना रो पाणी,

जमना रो पाणी, देवता रा न्हावणा मेहला माय होय ||

हूं तमने पूंछू म्हारा बड़ा हो लाड़ी बऊ, बड़ा हो लाड़ी बऊ

देवता रा बैठना कैसी बद होय |

लाल धोलों कपड़ों ने फूला रा बिछावणा,

फूला रा बिछावणा, देवता रा बैठना मेहला माय होय ||

हूं तमने पूंछू म्हारा बड़ा हो लाड़ी बऊ, बड़ा हो लाड़ी बऊ

देवता रा जीमणा कैसी बद होय |

लचपच लापसी ने नखछोल्या चावल,

नखछोल्या चावल, देवता रा जीमणा मेहला माय होय ||

हूं तमने पूंछू म्हारा बड़ा हो लाड़ी बऊ, बड़ा हो लाड़ी बऊ

देवता रा पीवणा कैसी बद होय |

सोना री झारी गंगाजल पाणी,

गंगाजल पाणी, देवता रा पीवणा मेहला माय होय ||

हूं तमने पूंछू म्हारा बड़ा हो लाड़ी बऊ, बड़ा हो लाड़ी बऊ

देवता रा पूजणा कैसी बद होय |

कंकु पिंगाणी ने गेरो परिवार,

गेरो परिवार, देवता रा पूजणा नारेला से होय ||

लाड़ी बऊ के गीत का हिन्दी अनुवाद 

इस गीत का अनुवाद कुछ इस तरह है, बड़ी बहु मे तुमसे पूछ रही हु की देवता का आना कैसा होता है |

सुंदर सी घोड़ी और पतले से कपड़े, देवता पवन की तरह उनके साथ आ रहे है ||

बड़ी बहु मे तुमसे पूछ रही हु की देवता का नहाना कैसा होता है |

तांबे के तपेले मे जमुना मैया का पानी है, उसी पानी से देवता महल मे नहायेंगे ||

बड़ी बहु मे तुमसे पूछ रही हु की की देवता का बैठना कैसा होता है |

लाल और सफेद रंग का कपड़ा उस पर फूल बिछा रखे है, उसी बिछोने पर देवता महल मे बैठेगे ||

बड़ी बहु मे तुमसे पूछ रही हु की की देवता का खाना कैसा होता है |

गुड का दलिया और साफ चावल, देवता वही खाना महल मे खाएंगे ||

बड़ी बहु मे तुमसे पूछ रही हु की की देवता का पानी कैसा होता है |

सोने का ग्लास उसमे गंगाजल का पानी है, वही पानी देवता महल मे पियेंगे ||

बड़ी बहु मे तुमसे पूछ रही हु की की देवता की पूजा कैसी होती है |

कुम कुम की पिंघानी उसमे सिंदूर, चावल, अबीर, रोली, गुलाल सब है, देवता की पूजा नारियल से होती है ||

निष्कर्ष 

इस गीत का निष्कर्ष यह है की घर की बड़ी बहु अपने देवता को बुला रही है तो देवता का आना कैसा होता है | वो कैसे आते है कहा बैठते है क्या कहते है क्या पीते है | यही सब कुछ गीत द्वारा बताया गया है | उम्मीद है आपको हमारा यह गीत पसंद आएगा | हमारे सभी गीत मालवी भाषा मे लिखे गए है इसलिए इसका हिन्दी अनुवाद हमने आपको बताया है |

इसी तरह हमारी आने वाली पोस्ट या आगे लिखे जाने वाले गीत, कथा आप पड़ेंगे और फिर पड़कर उसे गाना पसंद करेंगे | अगर आप रात्रि जागरण के और गीत सुनना चाहते है तो इस वेबसाइट पर जाकर सुन सकते है |

रात्रि जागरण गीत के और महत्वपूर्ण गीत

धन्यवाद 

1 Comment

  1. I like what you guys are usually up too. This sort of clever work and
    coverage! Keep up the wonderful works guys I’ve incorporated you guys to our blogroll.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *