Nahane ka Geet

रात्रि जागरण गीत

रात्रि जागरण गीत 

रात्रि जागरण गीत में एक गीत नहाने का भी आता है | जैसे हम जब भी कोई पूजा करते है या कोई भी मंगल कार्य करते है तो स्नान सबसे पहले किया जाता है स्नान करने से हम शुद्ध हो जाते है | हमारे यहाँ सुबह सूर्य नारायण के उगने से पहले या उनके साथ उठ कर सबसे पहले स्नान करना होता है उससे हमारे घर में नकारात्मक ऊर्जा भी नहीं आती है |  उसके बाद हि घर के कार्य किए जाते है रसोई में जाता है | पर समय के साथ सब कुछ बदलता हि है अब दिनचर्या इतनी व्यस्त हो चुकी है की हम कब सो रहे है कब उठ रहे है इस बात का कोई अंदाजा हि नहीं है |

पहले स्त्रियाँ घर में रहती थी घर के कार्य में हि व्यस्त रहती थी पर अब यह हो गया है की स्त्री पुरुष सब बराबर और यह सही भी है दोनों को बराबर का मान सम्मान हक सब कुछ बराबर का हि मिलना चाहिए | वैसे मुझे लगता है की हम टॉपिक से थोड़ी अलग जगह चले गए पर कोई बात नहीं हम फिर वही आ जाते है वो क्या है ना बैट करने बेठो तो ना जाने क्या क्या याद आता है तो हम अब अपने रात्रि जागरण के गीत के बारे में बात करते है|

रात्रि जागरण गीत में नहाने के गीत का महत्व 

हमें लगता है की सिर्फ हम हि नहाते है पर ऐसा नहीं है आप देखते हि होंगे की हम खुद नहाने के बाद जब पूजा घर में जाते है तो भगवान को भी पहले नहलाया जाता है |उसी तरह हम जब रात्रि जागरण करते है तब देवी देवताओं को बुलाकर उन्हें नहलाया जाता है उन्हें स्नान करने के बाद हि आगे की पूजा शुरू की जाती है | तो जब उन्हें स्न्नान कराया जाता है तब गीत गाया जाता है और वो गीत क्या है यह हम आपको बताएंगे |

रात्रि जागरण गीत में नहाने का गीत 

खलियल – खलियल  नदी बहे,

बाला पूर्बज नहावा ने बैठा हो राज |

खलियल – खलियल नदी बहे,

जुजार बाबा नहावा ने बैठा हो राज |

खलियल – खलियल नदी बहे,

भैरु बाबा नहावा ने बैठा हो राज |

धोव्यतों तो चारी (मतलब 4 अगर 1 भाई हो तो एक 2 हो तो दोइ) भाई धोवे,

आपज पाट पधारो हो राज |

पाट पधारो ने पड़छो बताओ तो,

या बाला पूर्बज की महिमा हो राज |

पाट पधारो ने पड़छो बताओ तो,

या जुजार बाबा की महिमा हो राज |

पाट पधारो ने पड़छो बताओ तो,

या भैरु बाबा की महिमा हो राज |

खलियल – खलियल  नदी बहे,

माता बाई नहावा ने बैठा हो राज |

खलियल – खलियल  नदी बहे,

सती माता नहावा ने बैठा हो राज |

खलियल  – खलियल  नदी बहे,

भूल्या – चुक्या नहावा ने बैठा हो राज |

चुंदड़ तो लाड़ी बऊ धोवे,

आपज पाट पधारो हो राज |

चीरज तो जोड़ा बऊ धोवे,

आपज पाट पधारो हो राज |

सालू तो नानी – मोटी धोवे,

आपज पाट पधारो हो राज |

पाट पधारो ने पड़छो बताओ तो,

या माता बाई री महिमा हो राज |

पाट पधारो ने पड़छो बताओ तो,

या सती माता री महिमा हो राज |

पाट पधारो ने पड़छो बताओ तो,

या भूल्या – चुक्या री महिमा हो राज |

पाट पधारो ने नारेला बदारों तो,

खोपरा रा होम करावों हो राज |

रात्रि जागरण गीत मे नहाने के गीत का अनुवाद 

नदियों मे ऊंची ऊंची लहरे उठ रही है,

हमारे छोटे पूर्बज नहाने बेठे है |

नदियों मे ऊंची ऊंची लहरे उठ रही है,

हमारे जुजार महाराज नहाने बेठे है |

नदियों मे ऊंची ऊंची लहरे उठ रही है,

हमारे भैरु महाराज नहाने बेठे है |

आपकी धोती तो चारों भाई धो देंगे आप आओ पाट पर बेठो |

पाट पर बेठो और छोटे पूर्बज आकर अपनी महिमा बताओ,

अपने आने का सबूत बताओ |

पाट पर बेठो और जुजार महाराज आकर अपनी महिमा बताओ,

अपने आने का सबूत बताओ |

पाट पर बेठो और भैरु महाराज आकर अपनी महिमा बताओ,

अपने आने का सबूत बताओ |

नदियों मे ऊंची ऊंची लहरे उठ रही है,

हमारी माताजी नहाने बेठी है |

नदियों मे ऊंची ऊंची लहरे उठ रही है,

हमारी सती माता नहाने बेठी है |

नदियों मे ऊंची ऊंची लहरे उठ रही है,

हमारे भूले – चुके नहाने बेठे है |

आपकी चुनरी बहुए धो देंगी,

आप तो आओ पाट पर बेठो |

आपका चिरज बेटे बहु जोड़े से धो देंगे,

आप तो आओ पाट पर बेठो |

आपकी साल तो छोटी बड़ी बहु धो देंगी,

आप तो आओ पाट पर बेठो |

पाट पर बेठो और माताजी आकर अपनी महिमा बताओ,

अपने आने का सबूत बताओ |

पाट पर बेठो और सती माता आकर अपनी महिमा बताओ,

अपने आने का सबूत बताओ |

पाट पर बेठो और भूले – चुके आकर अपनी महिमा बताओ,

अपने आने का सबूत बताओ |

पाट पर बेठो और नारियल बदारों और उसके खोपरे से हवन कराओ ||

निष्कर्ष 

इस गीत मे यही बताया गया है की हमारे जीतने भी देवी देवता है वो सब आओ ओर स्नान करो आपके कपड़े हमारे बेटे बहु धो देंगे | आप इस गीत को जरूर गाए ओर दूसरों को भी बताए उम्मीद है की आपको हमारे सभी गीत जरूर पसंद आते होंगे |

इसी तरह हमारी आने वाली पोस्ट या आगे लिखे जाने वाले गीत, कथा आप पड़ेंगे और फिर पड़कर उसे गाना पसंद करेंगे | अगर आप रात्रि जागरण के और गीत सुनना चाहते है तो इस वेबसाइट पर जाकर सुन सकते है |

रात्रि जागरण के और महत्वपूर्ण गीत 

धन्यवाद

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *